• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में शादी का झांसा देकर 23 वर्षीय महिला से बनाया शारीरिक संबंध फिर दवा खिलाकर किया गर्भपात

सारस न्यूज़, बहादुरगंज, किशनगंज।

बहादुरगंज में एक 23 वर्षीय महिला को विवाह का झांसा देकर एक व्यक्ति उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर धोखे से दवा खिलाकर गर्भपात कराने का मामला प्रकाश में आया है। बनगामा पंचायत निवासी पीड़िता महिला ने इस बात की लिखित शिकायत लेकर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किशनगंज के पास गई, जहाँ से उसकी शिकायत पत्र को बहादुरगंज थाना भेजा गया। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 102/22 दर्ज कर
कांड के अनुसंधानकर्ता पीएसआई खुशबू कुमारी के द्वारा पीड़िता को न्यायालय ले जाकर 164 का बयान कराया गया है।शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और गर्भवती होने की जानकारी के बाद आरोपी ने कोल ड्रिंक्स में गर्भपात की गोली मिलाकर उसे खिलाया और गर्भपात करा दिया।
पुलिस ने बताया कि नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *