• Sun. Feb 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पटना में ट्रैन की चपेट में आने से माँ और बेटी की हुई मौत

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

मां को बचाने की कोशिश में बेटी भी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। इस हादसे में शुक्रवार की दोपहर दोनों मां-बेटी के ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के बीच कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फतुहा के खीरोधरपुर की रहने वाली 45 वर्ष की कांति देवी अपनी 20 वर्ष की बेटी मीनू कुमारी के साथ फतुहा स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कांति कुमारी तेजी से ट्रैक पार करने लगी। इसी क्रम में खगड़िया से चलकर आ रही राजधानी वहां पहुंच गई। बेटी ने मां को ट्रेन की तरफ बढ़ते देखा तो वह भी तेजी से मां को बचाने की कोशिश में दौड़ पड़ी।

इसी दौरान दोनों मां बेटी ट्रेन की चपेट में आ गई। घटनास्थल पर ही दोनों मां-बेटी की मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। आसपास के लोगों ने बताया कि मीनू कुमारी के पिता भोंदू राय की मौत कुछ साल पहले हो चुकी है। घर में तीन बेटी और एक बेटे का भरण पोषण मां कांति देवी ही किया करती थी। इस घटना के बाद परिवार व पुरे गांव में कोहराम मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *