Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्साह, उमंग के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया बकरीद पर्व।

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

बुधवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद ) का पर्व उत्साह, उमंग के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कोविड 19 प्रॉटोकॉल के अंतर्गत प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक क्षेत्र के लोगों ने त्याग, बलिदान एवं इंसानियत का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कोरोना वायरस जैसी महामारी का प्रकोप झेल रहे लोगों ने आपसी भाईचारे का परिचय देते हुऐ सबों ने अपने अपने घरों एंव मस्जिदो में ईद-उल-अजहा का नमाज अदाकर एक दुसरे को बकरीद की बधाई दी। इस मोके पर दुधौंटी पंचायत के खानकाह मदरसा स्थित मक्का मस्जिद के इमाम मौलाना हबीबुर्हमान नूरी ने बताया कि ईद उल अजहा (बकरीद ) पर्व हजरत इब्राहिम अलेहे व सल्लम पर जब हुक्म हुआ था कि तुम अपने सबसे चहेते ओर दिल से चाहने वाले सामान का कुर्बानी अदा करो, तभी अल्लाह के हुक्म को मानते हूऐ हजरत इब्राहिम अलेहे व सल्लम ने सबसे करीबी सामान अपने लख्ते जिगर के टुकडे़ को कुर्बानी देने का फैसला किया, जब कुर्बानी अदा कर रहे थे तभी फरिस्तों ने हजरत इब्राहिम अलेहे व सल्लम के बेटे के जगह दुम्बा रख दिया था। तभी से हजरत इब्राहिम अलेहे वो सल्लम के शुन्नत को मानते कुर्बानी अदा की जाती हैं। वही क्षेत्र में सभी जगह अमन, शांति व आपसी भाईचारगी का परिचय देते हुऐ लोगों ने नमाज अदा किया। वही बादे नमाज मुल्क में अमन व शांति के लिए दुआ माँगी गई। 
सुरक्षा के पुख्ता किये गए थे इंतजाम:-
पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर ठाकुरगंज सर्किल क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अंचल ठाकुरगंज अंतर्गत आनेवाले गलगलिया, कुर्लिकोर्ट, ठाकुरगंज, पाठामारी, सुखानी, जियापोखर एवं पौआखाली थाना क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान के अधीन एक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई थी। इसके अतिरिक्त असामाजिक तत्वों पर नजर बनाये रखने के लिए विशेष सशस्त्र पुलिस को भी अलग से तैनाती की गई थी। धार्मिक स्थलों की भी निगरानी में स्थानीय पुलिस एवं चौकीदारों के अलावे विभाग के कर्मियों की तैनाती की गई थी। बकरीद पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति का माहौल बनाऐ रखने के लिए बीडीओ सुमित कुमार, अंचल अधिकारी ओमप्रकाश भगत, सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान, ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मोहन कुमार के अलावे प्रशासन की पुरी टीम मुस्तैदी के साथ प्रतिनियुक्त क्षेत्र में तैनात थे। त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था में कहीं कोई चूक न हो, इसके लिए सभी अधिकारी शहर से लेकर गांव तक सतत निगरानी बनाए रखे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *