• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पुलिस की विशेष अभियान में फरार चल रहे कुल पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, किशनगंज।

पौआखाली पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में फरार चल रहे कुल पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए पौआखाली थानाध्यक्ष आरिज एहकाम ने बताया कि एसटी/एससी थाना कांड संख्या 20/15 के वारंटी मो. कासिम उम्र 47 वर्ष, मो. हासिम उम्र 32 वर्ष दोनों पिता सलीम अख्तर, मो. आबिद उम्र 45 वर्ष पिता मो.बरसातु, मो. तजेमुल, उम्र 55 वर्ष पिता सैबुल हुसैन सभी साकिन चांद पटवा थाना पौआखाली निवासी हैं, जिन्हें एक विशेष अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा किशनगंज थाने में दर्ज एटीएम कैश रखरखाव में धोखाधड़ी के मामले में राम कुमार दास पिता स्व. माणिक लाल दास साकिन सरायगुड़ी भी गिरफ्तार हुआ है।

बताया जाता है कि करीब छह लाख इक्यासी हजार रुपए के गड़बड़ी एवं धोखाधड़ी को लेकर किशनगंज एसआईएस कैश सर्विसेज के शाखा प्रबंधक द्वारा जनवरी 2022 को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *