• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार में कन्या प्रोत्साहन योजना के प्रक्रिया में किए गया बड़ा बदलाव।

सारस न्यूज टीम, पटना।

चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में स्नातक कन्या प्रोत्साहन योजना के क्रियान्वयन में बड़ा बदलाव किया गया है। स्नातक पास छात्राएं अब 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि पाने के लिए अपने कॉलेजों में आवेदन नहीं करेंगी, बल्कि शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अगले माह से आनलाइन आवेदन करेंगी। विभाग ने विश्वविद्यालयों में सत्यापन के लिए आवेदनों के लंबित रहने या देर से होने के चलते यह व्यवस्था की है। शिक्षा विभाग ने एक पोर्टल को अंतिम रूप दे दिया है। उसकी खासियत है कि पात्र छात्राएं आवेदन करेंगी। गलत नाम से आवेदन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सकेगा। आवेदन के समय ही आवेदक के नाम, कालेज, विश्वविद्यालय के नाम और किस विषय में मान्तया मिली है, इसकी भी जांच हो जाएगी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल, 2021 के बाद स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में 25 के बजाय 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए जुलाई से पोर्टल पर स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को आवेदन करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विभाग की ओर से सभी कुलसचिवों को निर्देश दिया गया है। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक अप्रैल, 2021 के पहले स्नातक पास जिन छात्राओं के परीक्षा परिणाम जारी हुए हैं, उन्हें 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिलनी है। उन छात्राओं के पुराने आवेदन भी पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। एनआइसी द्वारा पोर्टल तैयार किया गया है और अभी ट्रायल किया जा रहा है। अभी राज्य के विश्वविद्यालयों में करीब छात्राओं के डेढ़ लाख से ज्यादा आवेदन जांच के लिए लंबित हैं। शैक्षणिक सत्र 2015-18, 2016-19 और 2017-20 में उत्तीर्ण 1.60 लाख छात्राओं को चार सौ करोड़ की राशि आवंटित की गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *