• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कटिहार में ट्रैक्टर के पलटने से दो किशोरों की दबकर हुई मौत।

सारस न्यूज टीम, कटिहार।

कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर-राजधानी ग्रामीण सड़क पर माछा आजादनगर के समीप शुक्रवार को करीब चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 10 फीट गढ्डे में पलटने से दो किशोर की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और महेशपुर-राजधानी सड़क मार्ग को जाम कर मृतक के स्वजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही फलका थानाध्यक्ष उमेश पासवान सदल बल घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुट चुके थे। मृतक किशोर की पहचान मो आजाद (उम्र 14 वर्ष) पिता मो चुन्नू एवं मो इसरार (उम्र 12 वर्ष) पिता अहमद इश्तियाक के रूप में हुई है। घटना के बारे बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक खेत जोतने राजधानी बहियार जा रहा था। इसी क्रम में महेशपुर -राजधानी मार्ग पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें दोनों किशोर की मौके पर दबकर मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी और ग्रामीण आक्रोशित होकर आपदा विभाग के तहत उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए मार्ग को जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण व स्वजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। वहीं सालेहपुर पंचायत के मुखिया अब्दुल माजीद, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष ए के आजाद, गोविदपुर के पंचायत समिति सदस्य मनोज मंडल, सरपंच मो आमिल आदि ने पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। उसके बाद जाम टूटा। घटना को लेकर मृतक के परिवारों में शोक का माहौल व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *