Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज में डूबने से दो नाबालिगों की मौत।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज में गुरुवार को डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना किशनगंज के समदा गांव में घटी है। डूबने वाले दोनों लड़के हैं। मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक किशनगंज टाउन थाना के समदा गांव के सलमान (उम्र 06 वर्ष) व अरबाज आलम अंसारी (उम्र 07 वर्ष) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों अपने घर के बगल में सड़क पर खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों कल्वर्ट के नीचे गहरे पानी में गिर गया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन सहित ग्रामीण गड्डा में उतर कर सलमान को पहले निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जबकि अरबाज काफी खोजबीन के बाद मिला। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *