• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रेल विद्युतीकरण कार्य में बरती जा रही है लापरवाही, प्लेटफॉर्म में किए गए गढ्ढे से रेल यात्री हो रहे हैं घायल।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

रेलवे द्वारा रेल विद्युतीकरण कार्य के लिए प्लेटफार्म पर ही गड्ढा कर छोड़ दिये जाने के कारण इसका खामियाजा आम लोगो को भुगतना पड़ रहा है। आये दिन दुर्घटना होती रहती है लेकिन विभाग का इसपर कोई ध्यान नही है। हद तो तब हो गयी जब एक पत्रकार को ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। पत्रकार बीरबल महतो गड्ढे को सुरक्षित नही रखने के कारण प्लेटफार्म स्थित गड्ढे में ही गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें गड्ढे से निकाला गया और उन्हें चोट भी आई। जब इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक मनीष कुमार को दी गयी तो वे मौके पर पहुंचे और विद्युतीकरण कार्य को देखरेख कर रहे सहायक अभियंता सुखदेव सिंह को प्लेटफॉर्म में किए गए गड्ढे को सुरक्षित करने का निर्देश दिया ताकि अन्य कोई फिर घटना का शिकार न हो। दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि लगभग एक माह पूर्व ही संवेदक द्वारा रेल विद्युतीकरण के लिए पूरे प्लेटफार्म पर जगह जगह गड्ढा किया गया है। लेकिन किए गए गड्ढे के चारो तरफ कुछ भी नही दिया गया है। ऐसे में दुर्घटना की संभावना काफी बढ़ गयी है। मुख्य रूप से रात को स्टेशन पर उतरने वाले यात्री इस गड्ढे का शिकार हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *