सारस न्यूज़, किशनगंज।
राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 327 ई फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में निर्माण कम्पनी द्वारा खोदे गए गड्ढे में सेफ्टी संकेत नहीं दिए जाने के कारण गुरुवार के देर रात को दो चार पहिया वाहन गड्ढे में गिर गया। हालात ये थे कि पहला वाहन गिरा ही था कि दूसरा वाहन भी पहले गिरे वाहन के ऊपर गिर पड़ा। घटना एनएच 327 ई पर डांगीबाड़ी के समीप की है। इस घटना में चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए आनन फानन में ठाकुरगंज लाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए किशनगंज रेफर कर दिया गया। वहीं दुधौंटी पंचायत के गरीबनवाज चौक निवासी व घायल चालक रहीम पिता पथलुद्दीन ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि वह अपनी वाहन को सिल्लीगुड़ी से सर्विसिंग करवा कर देर रात को घर लौट रहा था।
डांगीबाड़ी गांव के समीप एन एच 327ई पर किये गए गड्ढे में वाहन असंतुलित होकर गिर गया वहीं पीछे से आ रही एक अन्य चार पहिया वाहन भी पुर्व से गिरे गाड़ी पर गिर गया जिससे वाहनों पर सवार मो शोएब, मो अहमद आदि अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, ठाकुरगंज ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों का स्थिति गंभीर देख कर बेहतर उपचार के लिए किशनगंज रेफर कर दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच 327 ई फोरलेन सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार के गलती के कारण ही इतनी बड़ी दुर्घटना घटी। संवेदक जीआर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा न तो उक्त गड्ढा के साइड पर सांकेतिक लगाया था और ना ही बैरेकेटिंग लगाया था। इसलिए इतनी बड़ी दुर्घटना घटी। वहीं सूचना मिलते ही गश्त लगा रही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों चारपहिया वाहनों को थाना लाकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।