• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज में अवैध रूप से यूरिया खाद स्टॉक व बिक्री की शिकायत पर थाने में मामला किया दर्ज

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

जिला कृषि पदाधिकारी की निगरानी में बनी छापेमारी टीम ने बहादुरगंज प्रखंड के गांगीहाट स्थित एक यूरिया रखे अवैध गोदाम एवं हार्डवेयर दुकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति के विरुद्ध थाने में कालाबाजारी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गांगी पंचायत के गांगी हाट में मो. सोहराब पिता मो आलम के द्वारा अवैध रूप से यूरिया का स्टॉक कर यूरिया को अवैध तरीके से बिक्री करने की शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी को मिली थी। सूचना मिलते ही जिला कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार झा के निर्देश व इनकी निगरानी में बनी एक टीम बहादुरगंज थाने की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से गांगी हाट पहुंची। जहां सूचना के आधार पर मो सोहराब के हार्डवेयर दुकान एवम पास ही मो सोहराब के द्वारा भारे पर मो सहीद के मकान के बने एक गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान गोदाम के अंदर से भारी मात्रा में भंडारित किये गए शक्तिमान यूरिया बरामद हुआ। जिसे छापेमारी दल के द्वारा गोदाम को सील करते हुए घटना की लिखित शिकायत जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बहादुरगंज थाने में दी गई।
थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर मो सोहराब के विरुद्ध थाना कांड संख्या 216/21 धारा एफसीओ 3(3), एफसीओ 4, एफसीओ 5, एफसीओ 7 एवं 7 एसेंसियल एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *