• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को ले ठाकुरगंज नगर में किया गया माईकिंग।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर 01 जुलाई के मध्य रात्रि से प्रतिबंध लगाने हेतु नगर पंचायत ठाकुरगंज द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में लाउडस्पीकर से माईकिंग कर प्रचार प्रसार किया गया।
इस बावत नपं ठाकुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार पासवान ने बताया कि बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव एस. चंद्रशेखर ने चिन्हित एकल उपयोग प्लास्टिक पर पहली जुलाई से लगाए जाने वाले प्रतिबंध को लाउडस्पीकर से नगर क्षेत्र में घोषणा कराने तथा जन जागरुकता अभियान चलाए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक स्टिक वाले इयर बड्स, गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइस्क्रीम स्टिक, सजावट वाले थर्माकोल, प्लास्टिक प्लेट और कप, गिलास, कटलरी, कांटे, चम्मच, स्ट्रा, ट्रे, प्लास्टिक पैकिंग आइटम, प्लास्टिक इनविटेशन कार्ड, सिगरेट का पैकेट, 100 माइक्रोन से कम माप वाले पीवीसी बैनर और स्टिरर के आसपास फिल्म लपेटना या पैकिंग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पूरे इको सिस्टम को प्रभावित कर रहा है। मिट्टी-पानी सब खराब हो रहा है। फर्क पड़ रहा है और दिख भी रहा है। प्लास्टिक को रोकना ही होगा। वे कहते हैं कि बांग्लादेश और ताइवान जैसे छोटे देशों ने इस पर रोक लगाई तो क्या वहां खाना-पीना बंद हो गया। विकल्प खोजने ही होंगे। हमारी कोशिश होगी कि हम लोगों को जागरूक करें, सख्ती की जरूरत न पड़े। सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने की जवाबदेही नगर के सभी नागरिकों की भी है

उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक से बने उत्पादों, इन्हें स्टाक करने, वितरण, बिक्री और उपयोग को एक जुलाई से राेकने के लिए पूर्व में नोटिस जारी कर रखा है। नोटिस में बोर्ड ने सभी उत्पादकों, स्टाकिस्टों, खुदरा दुकानदारों, ई-कामर्स कंपनियाें, स्ट्रीट वेंडरों, मॉल, मार्केट, शापिंग सेंटर, सिनेमा हाउस, पर्यटन, स्थलों, स्कूल, कालेजों, कार्यालय परिसर, अस्पतालों और अन्य संस्था और आम जनता से यह सूचना साझा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *