• Fri. Feb 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मणिपुर के टूपुल स्टेशन के करीब भूस्खलन में बेगूसराय का एक इंजीनियर लापता, मलवे में समाया पूरा कैंप।

सारस न्यूज टीम, बेगूसराय।

बिहार के बेगूसराय का एक इंजीनियर बीती रात मणिपुर राज्य के नोनी जिले के टूपुल स्टेशन के पास हुए भूस्खलन के बाद से गायब है। वह नावकोठी थाने के रजाकपुर गांव निवासी रमन कुमार का 28 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार था। नीरज कुमार भारतीय इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड कंपनी में सिविल साइट इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। वर्तमान में मणिपुर राज्य के टूपुल स्टेशन मे कार्य कर रहा था।

बताया गया कि देर रात भयानक भूस्खलन हुआ जिसमें उनका पूरा कैंप मलबे में समा गया। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उसका लापता होना मलवे में दबना ही है। परिवार वालों के अनुसार रात में उनसे बात हुई थी लेकिन सुबह से उनका मोबाइल बंद बता रहा है।भूस्खलन में लापता नीरज के परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके चाचा शिक्षक विजय कुमार मणिपुर के लिए रवाना हो चुके हैं।

इधर बखरी विधायक सूर्य कान्त पासवान ने बेगूसराय के जिला अधिकारी को वस्तु स्थिति से अवगत कराया है। जिलाधिकारी ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इधर नीरज के लापता होने की खबर सुनते ही कोहराम मच गया। माँ रेणु देवी पिता रमण कुमार तो खबर से बदहवास हैं। उनकी हालत बिगड़ गयी है।ढांढस बंधाने वाले लोग भी अपने आंसूओं को रोक नहीं पा रहे हैं। गांव के सारे लोग इस घटना से हतप्रभ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *