सारस न्यूज टीम, पटना।
पटना के राजीव नगर और नेपाली नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने सिलेंडर में पेट्रोल बम फोड़कर आग लगा दी है। इससे जेसीबी बुलडोजर को पीछे हटाना पड़ा है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स बुलाई जा रही है।
जारी अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव किया। पत्थर लगने से पटना के सिटी एसपी का सिर फट गया। उन्हें इलाज के लिए उन्हें पारस अस्पताल ले जाया गया है। पत्थरबाजी में महिला पुलिसकर्मी प्रिया कुमारी चौधरी भी घायल हुई हैं।
