• Mon. Dec 8th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किशनगंज के खगड़ा रेड लाइट एरिया में पुलिस का छापा, दो कॉल गर्ल समेत 8 गिरफ्तार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिला मुख्यालय में स्थित खगड़ा रेड लाइट एरिया में अवैध रूप से देह व्यापार की सूचना मिलते ही जिला पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की। छापेमारी में टीम ने खगड़ा रेड लाइट एरिया से आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो महिला और छह पुरूष शामिल हैं। कार्रवाई एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनु द्वारा गठित जिला पुलिस टीम ने की है। टीम में किशनगंज सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह, अवर निरीक्षक शहनवाज खान, एएसआई संजय यादव व महिला पुलिसकर्मी शामिल थी।

बताते चलें कि किशनगंज एसपी को खगड़ा रेड लाइट एरिया में एक युवती के बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसपी डॉ इनामुल हक मेंगनू के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित की गई। टीम अचानक रेड लाइट एरिया पहुंची। टीम के वहां पहुंचते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया। टीम सीधे खगड़ा स्थित रेड लाइट एरिया पहुंची। इसके बाद छापेमारी शुरू की गई।

पुलिस छापेमारी में फिलहाल पुलिस दो महिला सहित आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू के अनुसार, अवैध देह व्यापार की सूचना मिली थी। सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा खगड़ा रेड लाइट एरिया में छापेमारी की गई। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *