• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर झांसी रानी चौक सहित अन्य चौक चौराहों पर नगर प्रशाशन एवं पुलिस बल ने चलाया छापेमारी अभियान।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, किशनगंज।

बहादुरगंज सहित पूरे बिहार में सिंगल यूज प्लास्टिक पर 01 जुलाई से पूर्ण रूपेण प्रतिबंध बिहार सरकार के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण हेतु किया गया है।जिसका सख्ती से अनुपालन को लेकर नगर पंचायत बहादुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी रामबिलास दास के द्वारा माइकिंग कर प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया था। वहीं एक जुलाई के मध्य रात्रि से बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद के सदस्य सचिव एस. चन्द्रशेखर के निर्देश पर प्लास्टिक स्टिक वाले ईयर बड्स, गुब्बारों की प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट वाले थर्माकोल, प्लास्टिक प्लेट, कप, ग्लास सहित अन्य कई प्रकार के प्लास्टिक से बने वस्तुओं के निर्माण एवं बिक्री पर पूर्ण रूपेण प्रतिबंध लगाया गया है। जिसके तहत नगर पंचायत बहादुरगंज के कर्मियों के द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पर रोक हेतु सख्ती प्रारंभ कर दी गई है। इसी कड़ी में आज नगर क्षेत्र के झांसी रानी चौक सहित अन्य कई चौक चौराहों पर नगर प्रशाशन एवं पुलिस बल के द्वारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जिस क्रम में एक दुकानदार से प्लास्टिक का इस्तेमाल करते देखते ही नगर प्रशाशन के द्वारा जुर्माना वसूलने का कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *