विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।
नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी प्रखंड-01 तृणमूल कांग्रेस की ओर से अपर बागडोगरा केदारनाथ मोड़ से गोसाईंपुर तक विजयी रैली निकाली गई। इस रैली में लगभग 3000 लोगों ने भाग लिया। रैली में जिलाध्यक्ष पापिया घोष के साथ नक्सलबाड़ी प्रखंड-01 के महकुमा में विजयी उम्मीदवार कैप्टन नालिनी रंजन राय, अध्यक्ष आंनद घोष, तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंबुज कुमार राय, तीनों अंचल अध्यक्ष भोला गुहा, प्रशांत दत्त, अमृत लाल के अलावा गोसाईं पुर, नीचे बागडोगरा, अपर बागडोगरा के विजयी पंचायत सद्स्यों के साथ पंचायत समिति के सभी सदस्यगण मौजूद थे।
रैली जैसे जैसे आगे बढती गई लोगों कि हूजूम बढता गया। रैली के समापन पर पापिया घोष ने सभी का धन्यवाद किया और तृणमूल कांग्रेस को विजयी बनाने के लिये आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर हम 2024 भी जीतेगें। तृणमूल कांग्रेस हिन्दी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अंबुज कुमार राय ने कहा कि आम लोगों ने ममता बनर्जी के प्रति अपना भरोसा दिखाया है इसके लिए वे सभी का धन्यवाद करते हैं।