सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
भाजपा ठाकुरगंज विधानसभा में किशनगंज लोकसभा कोर कमेटी की बैठक ठाकुरगंज ग्रामीण बिजली सिंह के यहा संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता ठाकुरगंज विधानसभा संयोजक मोहन सिंह ने किया। बैठक की शुरुवात डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई, कोर कमेटी पदाधिकारियों संग अपेक्षित कार्यकर्ताओं के साथ खास प्लान पर आवश्यक विचार विमर्श उपरांत आगामी लोकसभा चुनाव 2024 निर्मित लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरगंज विधानसभा मजबूती पर बल दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किशनगंज लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी दीपक श्रीवस्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय पोद्दार, किसान मोर्चा अध्यक्ष बिजली सिंह, रघुवर शर्मा, सह संयोजक ठाकुरगंज अनवीर गणेश उपस्थित थे।

किशनगंज लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह ने बैठक को संचालित करते हुए संगठन के आगामी कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि नवादा, वैशाली, वाल्मीकि नगर, किशनगंज संसदीय क्षेत्र को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश प्रभारी संबित पात्रा जी ने इन 4 लोकसभा क्षेत्र को विशेष रूप से आगामी चुनावी निर्मित तैयारी के लिए चुना और तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। एवम आगामी 12 तारीख को माननीय केंद्रीय मंत्री बिहार के प्रभारी फग्गन सिंह फूलस्ते जी का ठाकुरगंज में आगमन की जानकारी दी।
बैठक में विधानसभा कोर कमेटी सदस्य भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, पौवाखाली मंडल अध्यक्ष द्रपलाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष मनमोहन साह, नरेश साह, भाजपा नगर उपाध्यक्ष जनश्रुति कुमार, अतुल सिंह, नगर महामंत्री संदीप शर्मा, हरी पंडित, पप्पू तिवारी, जनजाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम सहित भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी के रूप में मौजूद रहे।
