फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। यह एक गंभीर बीमारी है। क्यूलेक्स मच्छर के काटने से यह बीमारी होती है। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर अभियान चलाकर अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा दी जाती है। इसका इलाज संभव है। निश्चित अवधि तक दवाई की खुराक पूरी नहीं करने पर मरीज शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बीमार पड़ सकते हैं। सभी सरकारी अस्पताल में डीईसी दवा नि:शुल्क उपलब्ध है। सिविल सर्जन डॉक्टर कौशल किशोर ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। इसे शुरुआत में ही पहचान करते हुए रोका जा सकता है। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति को फाइलेरिया ग्रसित अंगों को पूरी तरह स्वच्छ पानी से साफ करना चाहिए। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही डीईसी व अल्बेंडाजोल की दवा का नियमित सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया मुख्यत।
मनुष्य के शरीर के चार अंगों को प्रभावित करता है। जिसमें पैर, हाथ, हाइड्रोसील एवं महिलाओं का स्तन शामिल है। हाइड्रोसील के अलावा फाइलेरिया संक्रमित अन्य अंगों को ऑपरेशन द्वारा ठीक नहीं किया जा सकता है। संक्रमित व्यक्ति को समान्य उपचार के लिए किट उपलब्ध कराई जाती है। जबकि हाइड्रोसील फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को मुफ्त ऑपरेशन की सुविधा सभी सरकारी अस्पताल में है।
सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

Leave a Reply