सोमवार की अहले सुबह ठाकुरगंज में अज्ञात अपराधियों के द्वारा दुकान में घुसकर एक व्यापारी के गले से सोने की चेन छिनतई कर लिया गया। चेन छिनतई के शिकार हुए बनवारी अग्रवाल के मुताबिक अपराधी पल्सर बाइक पर सवार थे। सुबह-सुबह चेन छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया जिससे पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रही है। मुख्य बाजार में इस तरह की घटना होना काफी निंदनीय है। घटना सुबह 8:30 बजे की बताई जा रही है। सवालों के घेरे पर पुलिस प्रशासन की टीम है। ठाकुरगंज मैं लगातार क्षेत्र में इस तरह की घटना में बढ़ोतरी हो रही है। इससे पूर्व भी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने कुर्ली कोर्ट थाना क्षेत्र के नंदलाल धर्म कांटा के समीप मक्का व्यापारी से 2 लाख रुपए की छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। लगातार क्षेत्र में छिनतई की घटना में बढ़ोतरी होने से लोगों में दहशत का माहौल है।
फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आप-पास सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
ख़बर लिखें जाने तक पीड़ित व्यक्ति के द्वारा कोई लिखित आवेदन थाने में नहीं दिया गया है। छिनतई के शिकार हुए बनवारी अग्रवाल ने बताया कि सोने के चेन की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है।
सरस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़

Leave a Reply