• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

दिघलबैंक के दुबरी में कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को किया जागरूक।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, किशनगंज।

प्रखंड क्षेत्र के दिघलबैंक पंचायत के दुबरी में जल संरक्षण के लिए किसानों को कला जत्था के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान किसानों को ड्रिप सिंचाई पद्धति से होने वाले लाभ की जानकारी दी गई। बताते चलें कि मंगलवार को दिघलबैंक पंचायत अंतर्गत दुबरी में किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस बीच जागरूकता रथ व कला जत्था की टीम के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस नुक्कड़ नाटक के माध्यम से गीत, संगीत, नाटक एवं एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किसानो को उन्नत खेती की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि से जुड़ी विभिन्न योजना के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा सुक्ष्म सिचाई योजना पर किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान दिए जाने के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया गया। मौके पर कला जत्था टीम के साथ कृषि विभाग के कर्मी व ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *