लगातार कुछ दिनों से प्रखंडवासियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे लोगों को अपने घरों के अंदर पंखे के नीचे भी सकून नहीं मिल पा रहा है। बुधवार को भी ठाकुरगंज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तो न्यूनतम 32 डिग्री रहा। लेकिन भारी उमस के कारण लोगों को तापमान 40 डिग्री का एहसास करा रहा था। सावन में जेठ जैसी गर्मी पड़ने के कारण लोग परेशान व हैरान हैं। जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े के दो दिनों तक हुई अच्छी वर्षा के कारण किसानों के चेहरे पर मुस्कान थी। लेकिन उसके बाद के दूसरे पखवाड़े में हल्की बारिश के बाद लगातार पड़ने वाली गर्मी से किसान व आम लोग भी परेशान हैं। चौक-चौराहों पर गर्मी से बचने के लिए लोग नारियल के पानी, ईख के रस के दुकानों का सहारा ले रहे हैं।
सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

Leave a Reply