• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चंदन मंडल सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।

नक्सलबाड़ी : नक्सलबाड़ी में एक गृहिणी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के रथखोला इलाके की है। यहां ससुराल वालों पर आरोप है कि गृहिणी को लकड़ी की बटम से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। बुधवार की देर रात रथखोला की रहने वाली गृहिणी सुनीता दास पाल की पारिवारिक कलह के चलते लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक जब स्थानीय लोगों ने उक्त गृहिणी को अस्पताल जाने की कोशिश की, तो ससुराल वालों द्वारा स्थानीय लोगों को भी पीटा गया। इसके बाद गुस्साए लोगों की भीड़ ने मृतका के ससुर के घर में तोड़फोड़ की और घर में आग लगा दी। इस घटना में मृतक के ससुर कानू पाल और स्थानीय निवासी पप्पू पाल समेत कई लोग घायल हो गए हैं।

स्थिति विकराल हुई तो इसकी सूचना नक्सलबाड़ी थाना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही नक्सलबाड़ी थाना की विशाल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने बाद में घायल कानू पाल सहित परिवार के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में शोक व्याप्त हो गया है। आज गुरुवार को उक्त गृहिणी की शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। पांचों आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *