Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ललन सिंह बनाए गए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरसीपी सिंह ने दिया प्रेसिडेंट पद से इस्तीफा

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, दिल्ली।

दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित जदयू के राष्ट्रीय कार्यालय में शनिवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें जदयू की कमान सौंप हैं। इसके साथ ही काफी दिनों से लगाए जा रहे कयास पर विराम लग गया। वहीं केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ललन सिंह के अध्यक्ष होने के बाद जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह खुद अध्यक्ष पद छोड़ दिया है। कहा जा रहा कि आरंभ में जब राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तारीख तय हुई, तभी उन्हें संदेश चला गया था कि पार्टी एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत से इधर-उधर नहीं जाएगी। इसको देखते हुए आरसीपी ने इस्तीफा दे दिया। वहीं लोकसभा में संसदीय दल के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंपने की चर्चा पहले से ही थी। ललन नीतीश कुमार के करीबी होने के साथ चुनाव प्रबंधन में महारत रखते हैं। अब उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद किसी अति पिछड़ा या पिछड़ा वर्ग के सांसद को लोकसभा में जदयू संसदीय दल के नेता का पद सौंपे जाने का भी राजनीतिक निहितार्थ तलाशा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *