सारस न्यूज टीम, किशनगंज।
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी व असमाजिक गतिविधियों को रोकने को लेकर गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी और एपीएफ नेपाल के जवानों ने संयुक्त गश्ती अभियान चलाया। ये अभियान एसएसबी के 19वीं बटालियन की ई कंपनी धनतोला और पड़ोसी देश नेपाल के सशस्त्र प्रहरी बल भागुडुब्बा चौकी के जवानों ने आपसी समन्वय स्थापित कर अभियान चलाते हुए फ्लैग मार्च किया। संयुक्त गश्ती अभियान का नेतृत्व करते हुए एसआई/जीडी एम. सरत चंद सिंह ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों के बीच सुरक्षा का भाव दिलाते हुए सीमा पर से तस्करी एवं असामाजिक गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से दोनों और के जवानों ने पीलर संख्या 127 डोरिया, घेराबाड़ी के समीप साथ मिलकर पैदल मार्च किया गया। साथ ही दोनों और से सीमा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा करते हुए एक दूसरे का सहयोग करने पर सहमति बनाई गई। संयुक्त गश्ती अभियान में एसएसबी धनतोला से एसआई/जीडी एम. सरत चंद सिंह, एपीएफ भागुडुब्बा नेपाल के सब इंस्पेक्टर श्याम लंबू के अलावे दोनों बलों के दर्जनों जवान शामिल थे।
