सारस न्यूज टीम, किशनगंज।
आइसीडीएस के सभी संविदाकर्मी 21 जुलाई तक सांकेतिक हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। मानदेय की बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर 21 जून को हुई वार्ता फेल होने के बाद राज्य संघ के आह्वान पर यह निर्णय लिया गया है। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने आइसीडीएस के डीपीओ को ज्ञापन सौंप दिया है। संविदा पर बहाल महिला पर्यवेक्षिका, सांख्यिकी सहायक, निम्न वर्गीय लिपिक एवं लेखपाल सभी हड़ताल पर हैं। 22 जुलाई को निदेशालय घेराव में भी शामिल होने का निर्णय लिया गया है।
