एक महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता गुरुवार को एसपी डॉ. इनामुल हक मेगनु से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता फरहाना नाज किशनगंज प्रखंड के बेलवा की रहने वाली है। पीड़िता ने एसपी को एक आवेदन सौंपा। दिये गए आवेदन के अनुसार पीड़िता फरहाना नाज की शादी नौ वर्ष पूर्व बेलवा के साबिर आलम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक रहा। बाद में महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। शादी के बाद औलाद नहीं होने पर ससुराल वाले और ज्यादा प्रताड़ित करने लगे।
दूसरी शादी की भी धमकी देने लगे। दहेज की के रूप में 2 लाख रुपए व अपाची बाइक की मांग करने लगे। इस बीच पीड़िता का पति साबिर काम के लिए मुम्बई चले गया। महिला का पति पिछले एक वर्षों से मुम्बई में रह रहा है। महिला ने कहा कि ससुराल के बारिक, साकीर, जाकीर, सिद्दीक, तारूना बेगम सभी मिलकर हमेशा मारपीट करते रहते है। पीड़िता छह माह से अपने पिता के घर रह रही है। ससुराल वाले बार बार मायके से दहेज की रकम व अपाची बाइक लाने की धमकी दे रहे हैं।दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जलाकर मारने की भी धमकी दे रहे हैं। मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई। लेकिन पंचायत में भी बात नहीं बनी।ससुराल वाले दहेज की मांग पर ही अड़े हुए है। मामले को लेकर महिला थाने में भी आवेदन दिया गया।
लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। थक हार कर पीड़िता न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंची। एसपी डॉक्टर इनामुल हक मेगनु में मामले को गम्भीरता से लेते हुए विधि सम्मत कार्रवाई का आश्वासन देते हुए महिला थाना को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
सारस न्यूज टीम, किशनंगज।

Leave a Reply