• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत के राष्ट्रपति – 5 लाख बिना टेक्स का मासिक वेतन और अन्य सुविधाएं – जानिए ‘प्रथम नागरिक’ के लाभ।

सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर देश की 15वीं राष्ट्रपति चुनी गईं हैं। अभी रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति हैं। उनका कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगी। द्रौपदी मुर्मू को देश की राष्ट्रपति के रूप में वास्तव में क्या लाभ मिलेगा, उन्हें कितना भुगतान किया जाएगा? अक्टूबर 2017 से राष्ट्रपति का मासिक वेतन 1.5 लाख से बढ़कर 5 लाख प्रति माह हो गया है। उन्हें चिकित्सा और आवास सहित सभी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति को डेढ़ लाख रुपये मासिक पेंशन भी मिलती है।

भारत के राष्ट्रपति: 'प्रथम नागरिक' के विशेषाधिकार

1. 5 लाख मासिक वेतन। (टैक्स माफ़)
2. निःशुल्क चिकित्सा उपचार, जांच सहित सभी सुविधाएं।
3. रायसीना हिल्स में मुफ्त आवास।
4. राष्ट्रपति की विशेष कार। (कस्टम निर्मित मर्सिडीज बेंच S600)
5. राष्ट्रपति भवन के कर्मचारियों के वेतन के लिए भी बड़ी राशि आवंटित की जाती है।
6. 1.5 लाख प्रति माह सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन के रूप में।
7. दो लैंडलाइन और एक मोबाइल फोन मुफ्त।
8. व्यक्तिगत सुरक्षा गार्ड सहित सुरक्षा प्रणाली।
9. साथी के साथ मुफ्त हवाई और ट्रेन यात्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *