• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया में महंगा हुआ पेट्रोल डीजल। देखिये पूर्णिया समेत बिहार के अन्य शहरों में आज तेल के दाम।

सारस न्यूज टीम, बिहार।

बिहार में तेल कंपनियों ने आम आदमी को महंगाई का झटका दिया है। राज्य के अधिकतर शहरों में शनिवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, मधेपुरा, मुंगेर समेत अन्य जिलों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

राजधानी पटना में शनिवार को पेट्रोल के दाम 56 पैसे और डीजल के 52 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए। भागलपुर में पेट्रोल की कीमत में 40 पैसे और डीजल में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखी गई।

गया में पेट्रोल 49 पैसे और डीजल 47 पैसे प्रति लीटर की दर से महंगा हो गया। मुजफ्फरपुर में पेट्रोल के भाव 47 पैसे और डीजल के 44 पैसे प्रति लीटर की दर से बढ़ गए।

इसके अलावा बांका, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, मोतिहारी, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, बिहारशरीफ, नवादा, छपरा, सीवान, शेखपुरा और सुपौल में भी तेल महंगा हुआ है।

वहीं पुर्णिया में शनिवार को तेल 1 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। हालांकि इससे ग्राहकों को कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला है।

बेगूसराय, भभुआ, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, सासाराम, शिवहर, सीतामढ़ी, हाजीपुर और बेतिया में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में गिरावट आई है। वहीं, जमुई,आरा और औरंगाबाद में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

बिहार के अलग-अलग शहरों में 23 जुलाई 2022 को पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर

अररिया 109.23 95.88
अरवल 107.81 94.57
औरंगाबाद 108.75 95.45
बांका 108.84 95.51
बेगूसराय 106.95 93.74
भागलपुर 108.68 95.36
भोजपुर 107.89 94.65
बक्सर 108.72 95.42
दरभंगा 107.91 94.65
पू. चंपारण 108.64 95.35
गया 108.85 95.55
गोपालगंज 109.01 95.69
जहानाबाद 107.74 94.51
जमुई 108.96 95.65
कैमूर 109.08 95.76
कटिहार 108.70 94.38
खगड़िया 107.59 94.34
किशनगंज 109.35 95.99
लखीसराय 108.24 94.97
मधेपुरा 108.25 94.96
मधुबनी 108.63 95.32
मुंगेर 109.15 95.80
मुजफ्फरपुर 108.02 94.75
नालंदा 108.00 94.75
नवादा 108.39 95.11
पटना 107.80 94.56
पूर्णिया 108.71 95.39
रोहतास 108.29 95.11
सहरसा 108.07 94.79
समस्तीपुर 107.39 94.15
सारण 107.96 94.70
सीवान 108.62 95.32
शेखपुरा 108.56 95.27
शिवहर 108.56 95.25
सीतामढ़ी 108.35 95.05
सुपौल 108.88 95.55
वैशाली 107.30 94.09
प. चंपारण 109.00 96.68

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *