सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।
आज दिनांक-23/07/2022 को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय ठाकुरगंज, के साथ साथ सभी समवाय और वाह्य सीमा चौकियों में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा अभियान “चलाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत श्री मधुकर अमिताभ कमांडेंट, 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के निर्देशानुसार विभिन्न विद्यालयों में करवाया गया। इसी क्रम में समवाय मुख्यालय कुर्लीकोट से निरीक्षक भारत कुमार सिंह ने प्राइमरी स्कूल कुर्लीकोट में जाकर बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का तरीका और उसकी महत्ता के बारे में बताया गया, वाहिनी मुख्यालय से उप निरीक्षक श्री दिनकर मिश्रा द्वारा बॉयज हाई स्कूल ठाकुरगंज में जाकर बच्चों को बताया गया कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पूरे राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सभी प्रयासों कि देखरेख करने वाले माननीय गृह मंत्री ने हमारे ध्वज को और सम्मानित करने के लिए ‘हर घर तिरंगा’के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। यह हर जगह भर्तियों को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने कि परिकल्पना करता है।

ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का प्रतीक बन जाता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है, इस पहल के पीछे का विचार भावना का आह्वान करना है। लोगों के दिलों में देशभक्ति कि भावना जगाएँ और अपने राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दें। अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।