• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरादह कचहरी में मनाया गया सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम, बाढ़ के संदर्भ में दी गई छात्रों को विस्तृत जानकारी।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरादह कचहरी में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम में सुरक्षित शनिवार के तहत स्कूली बच्चों को फोकल शिक्षकों के द्वारा बाढ़ से खतरे एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गयी। साथ ही इस दौरान बच्चों को बाढ़ से बचाव के लिए मॉक ड्रिल भी कराया गया। बताते चलें कि शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भौरदह कचहरी में फोकल शिक्षिका रीना देवी ने छात्रों को बाढ़ से बचाव के जानकारी देते हुए कहा कि बिहार भारत के सर्वाधिक बाढ़ ग्रस्त राज्यों में से एक है। नेपाल से सटा बिहार का मैदानी इलाके कोशी, महानन्दा, कमला, बागमती, बूढ़ी गंडक आदि नदियों का क्षेत्र है जो बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित होता है। इस दौरान बाढ़ से बचाव की जानकारी देते हुए बताया की अगर आपका घर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में है तो मकान सीमेंट कंक्रीट आदि से मजबूत बनवाएं। घर के सभी सदस्यों को नजदीकी सुरक्षित आश्रय स्थल की जानकारी हो, चेतावनी व सुझाव के लिए रेडियो सुनें या टीवी देखें और स्थानीय अधिकारियों की चेतावनी पर ध्यान रखें एवं अन्य कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *