Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी एवं 41वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

चंदन मंडल, सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

रविवार को सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी एवं 41वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सयुंक्त रूप से “आजादी के अमृत महोत्सव” के अंतर्गत एवं “हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत एक “वृहद स्वछता अभियान ” चलाया गया।

इस कार्यक्रम में 41वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कैंपस से मेडिकल मोड सिलीगुड़ी की साफ सफाई की गयी। जिसमे सीमान्त मुख्यालय एवं 41वी वाहिनी के कुल 230 अधिकारियो एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। खासकर इसमें महिला कार्मिको ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियो एवं कार्मिको ने स्थानीय जनता को आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम के बारे में बताया। वहीं स्थानीय लोगों द्वारा सशस्त्र सीमा बल के इस कार्य की भरपूर सराहना भी की गयी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *