Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी के चार पंचायतों में से तीन पंचायत का हुआ गठन, एक पंचायत को किया गया स्थगित।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी: सिलीगुड़ी महकमा परिषद के पंचायतों का गठन हो गया। खोरीबाड़ी में पंचायत समिति सदस्य में 9 पर तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। जबकि 3 पर भाजपा की जीत रही। सोमवार को खोरीबाड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष रत्ना राय सिन्हा तथा उप अध्यक्ष मनिका राय सिंह को चुना गया है। वहीं विरोधी दल के तीन भाजपा के पंचायत सदस्य हैं। खोरीबाड़ी पानीसाली पंचायत के कुल 17 वार्ड में 11 वार्ड में तृणमूल ने अपना परचम लहराया था। जबकि 4 वार्ड में भाजपा, 1 में कांग्रेस तथा 1 में सीपीएम के वार्ड सदस्य पद को बचा पाए थे।

खोरीबाड़ी ग्राम पंचायत का प्रधान तृणमूल कांग्रेस के परिमल सिंह तो उप प्रधान लकी तिर्की को चुना गया। रानीगंज पानीसाली ग्राम पंचायत के कुल 27 वार्ड में तृणमूल कांग्रेस के 15 वार्ड सदस्यों ने जीत हासिल की थी। जबकि भाजपा के 8 तथा आदिवासी विकास परिषद के 1 वार्ड सदस्य ही अपना सीट बचा सके। वहीं 3 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत दर्ज किया। यहां रानीगंज का प्रधान संताना सिंह और उप प्रधान तापस मंडल को चुना गया। बुढ़ागंज ग्राम पंचायत के कुल 22 वार्ड में तृणमूल कांग्रेस के 13 वार्ड सदस्यों ने अपना परचम लहराया था। वहीं भाजपा के 3, सीपीएम के 3, कांग्रेस के 1 तथा निर्दलीय के 2 वार्ड सदस्य विजयी रहे। बुढागंज ग्राम पंचायत के प्रधान अनीता राय और उप प्रधान पंकज बर्मन को चुना गया है। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान और उप प्रधानों को फूल व मिठाई देकर सम्मानित किया। नवनिर्वाचित प्रधानों ने कहा क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए हरसंभव तत्पर रहेंगे। क्षेत्रों में जनता के समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे। वहीं प्रधान की नामों की घोषणा के बाद खोरीबाड़ी में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल व्याप्त है। वहीं दूसरी ओर खोरीबाड़ी बीडीओ निरंजन बर्मन ने पत्रकारों से कहा कि खोरीबाड़ी के तीन पंचायतों में प्रधान और उप प्रधान का गठन कर दिया गया है। वहीं बिन्नाबाड़ी पंचायत में एक भी विजयी मेंबर मीटिंग में उपस्थित नहीं हुए। जिसके कारण बिन्नाबाड़ी पंचायत का गठन नहीं हो पाया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *