Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिन्नाबाड़ी पंचायत का गठन स्थगित, भाजपा व पुलिस कर्मियों के बीच हुई धक्का मुक्की।

चंदन मंडल, सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।

● भाजपा ने पांच घंटो तक किया विरोध प्रदर्शन

सिलीगुड़ी महकमा परिषद के पंचायतों का गठन हो गया। वहीं खोरीबाड़ी प्रखंड के बिन्नाबाड़ी पंचायत का गठन स्थगित कर दिया गया है। जिसके कारण हजारों की संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने विरोध जताते हुए बिन्नाबाड़ी पंचायत का घेराव किया। यह विरोध 12 से 5 बजे तक यानी पांच घंटा तक चला। मौके पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

बताते चलें कि बिन्नाबाड़ी पंचायत प्रधान का एसटी सीट रिजर्व है। भाजपा के दो सीट सदस्य आदिवासी है। जिसके कारण तृणमूल नेता व कार्यकर्ताओं को यह बात हजम नहीं हो रही है। क्योंकि बिन्नाबाड़ी पंचायत के कुल 13 वार्ड में भी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के 9 वार्ड सदस्यों ने जीत हासिल किया। जबकि भाजपा के 4 वार्ड सदस्य जीते हैं। जिसमें से दो भाजपा के एसटी सीट हैं। वहीं तृणमूल कांग्रेस की 9 सदस्यों में से एक भी एसटी नहीं है। लेकिन बोर्ड पर तृणमूल कांग्रेस ने ही कब्जा किया है। इसके बावजूद तृणमूल का प्रधान नहीं बनना तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं को एक बड़ी दुविधा में डाल दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि टीएमसी भाजपा को प्रधान बनाना नहीं चाहती है। जोकि एसटी सीट प्रधान के लिए पहले से ही आरक्षित है। बावजूद तृणमूल नहीं चाहती है कि एसटी प्रधान बने क्योंकि एसटी भाजपा के सदस्य हैं। इसलिए तृणमूल नहीं चाहती है, की भाजपा का प्रधान बने। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी भाजपा के विधायक आनंदमय बर्मन ने पत्रकारों से कहा कि पंचायत के प्रधान के लिए एसटी सीट रिज़र्व है। भाजपा का 2 सदस्य एसटी है और तृणमूल का 9 सदस्यों में से एक भी एसटी सदस्य नहीं है। तृणमूल पंचायत का प्रधान नहीं होगा और भाजपा का प्रधान होगा। इसलिए तृणमूल कांग्रेस विभिन्न प्रकार के साजिश रच रही है, ताकि भाजपा का प्रधान न हों। इसके लिए यहां सैकड़ों पुलिस बल को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा आज शपथ ग्रहण में एक भी तृणमूल सदस्य उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा भाजपा से बिन्नाबाड़ी पंचायत से दोनों जीती हुई एसटी प्रत्याशी लक्ष्मी किस्कू हेम्ब्रम और अलाकसु लकड़ा है। दोनों में से कोई एक प्रधान बनेगा और भाजपा का ही प्रधान बनेगा। वहीं फांसीदेवा-खोरीबाड़ी के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा कि जब भाजपा के जीती हुई 4 सदस्य पंचायत में पहुंचे तो उन्हें आज गठन नहीं होगा। आज स्थगित कर दिया गया है, ये कहकर लौटा दिया गया। उन्होंने कहा आज क्यों पंचायत गठन स्थगित कर दिया गया। हमारे जीती हुई प्रत्याशी को बीडीओ सर लिखित रूप में दे कि आज क्यों स्थगित किया गया है। वहीं दूसरी ओर तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पापिया घोष ने कहा कि बीजेपी के साथ हम लोग एक साथ कार्य नहीं करने सकेंगे। बीजेपी विकास नहीं जानती है। इसलिए हमलोग बीजेपी के साथ बोर्ड गठन नहीं करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *