Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के उपलक्ष्य में चुरली मैदान में 28 जुलाई को आयोजित होगा समारोह।

सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

आदिवासी समाज से द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर देश भर के आदिवासी समाज में खुशी का माहौल है। इस उपलक्ष्य में भाजपा की जनजाति मोर्चा देश भर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है। उक्त बातें भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री डोमेन टुडू व जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम ने ठाकुरगंज भाजपा नेता बिजली सिंह के आवास में बैठक में कही।

दोनों नेताओं ने कहा कि आदिवासी समाज से पहली बार राष्ट्रपति बनने पर हमलोग में खुशी है। हम सभी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देते हैं। इस उपलक्ष्य मे केंद्रीय योजना अनुसार आगामी 28 जुलाई को ठाकुरगंज बेसरबाटी पंचायत अंतर्गत चुरली मैदान में व ठाकुरगंज नगर पंचायत वार्ड नंबर चार आदिवासी बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें अलीपुरद्वार पश्चिम बंगाल लोकसभा के भाजपा पूर्व सांसद दशरथ तिर्की का आगमन होगा।

उनके आगमन मे भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है। सर्वप्रथम पूर्व सांसद तिर्की बागडोगरा एयरपोर्ट से ठाकुरगंज नगर के कार्यक्रम में भाग लेंगे। फिर ठाकुरगंज की पौराणिक स्थलों पर जाएंगे उसके बाद बेसरबाटी पंचायत के चुरली मैदान में कार्यक्रम में शामिल होंगे। बैठक में भाजपा जनजाति मोर्चा प्रदेश मंत्री डोमेन टुडू, जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश हेम्ब्रम भाजपा, जिला महामंत्री तरुण सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बिजली सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया सुदाम पहान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *