• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 28 जुलाई 2022, जानें कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

कुंडली, जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति श्रावण 06, शक संवत 1944, श्रावण कृष्ण अमावस्या, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 13, जिल्हिजा 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 जुलाई सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अमावस्या तिथि रात्रि 11 बजकर 25 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ पुनर्वसु नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 05 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।

वज्र योग सायं 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ, चतुष्पाद करण पूर्वाह्न 10 बजकर 19 मिनट तक उपरांत किस्तुघ्न करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार – सावन हरियाली अमावस्या 2022।

सूर्योदय का समय 28 जुलाई 2022 : सुबह 05 बजकर 40 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 28 जुलाई 2022 : शाम 07 बजकर 15 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 28 जुलाई 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से 03 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 07 बजकर 01 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक। गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 05 मिनट से अगली सुबह 05 बजकर 41 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।

आज का अशुभ मुहूर्त 28 जुलाई 2022 :
राहुकाल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 06 बजे से 07 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 06 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 03 बजकर 38 मिनट से 04 बजकर 32 मिनट तक।

आज का उपाय : भगवान विष्णु की पूजा करें, विष्णु चालीसा अथवा नारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *