आजादी के 75वीं वर्षगांठ व अमृत महोत्सव अवसर पर हर घर झंडा हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने लिए 19वीं एसएसबी बटालियन के जवानों ने ठाकुरगंज बाजार व नगर क्षेत्र में मोटरसाइकिल रैली व का आयोजन किया। बुधवार को देर शाम को आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम बटालियन मुख्यालय से उप कमांडेंट रवि कांत द्विवेदी ने हरा झंडा दिखाकर मोटरसाइकिल रैली को रवाना किया। मोटरसाइकिल रैली के दौरान भारतीय ध्वज संहिता 2002 के बारे में जानकारी एवं हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान एसएसबी ने भारतीय ध्वज तिरंगे से भावनात्मक लगाव रखने के लिए बताया। एसएसबी के उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा ने बताया कि भारतीय ध्वज संहिता भारतीय ध्वज को फहराने व प्रयोग करने के बारे में दिये गए निर्देश हैं। इस संहिता का आविर्भाव 2002 में किया गया था। भारत का राष्ट्रीय ध्वज, भारत के लोगों की आशाओं और आकाँक्षाओं का प्रतिरूप है। यह राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। सभी के मार्गदर्शन और हित के लिए भारतीय ध्वज संहिता-2002 में सभी नियमों, औपचारिकताओं और निर्देशों को एक साथ लाने का प्रयास किया गया है। ध्वज संहिता-भारत के स्थान पर भारतीय ध्वज संहिता-2002 को 26 जनवरी 2002 से लागू किया गया है।
उप कमान्डेंट रविकांत द्विवेदी ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्वस के तहत सरकार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रही है। अब भारतीय झंडा संहिता, 2002 के भाग-दो के पैरा 2.2 के खंड (11) को अब इस तरह पढ़ा जाएगा, ‘जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या किसी नागरिक के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, इसे दिन-रात फहराया जा सकता है।’ इससे पहले, तिरंगे को केवल सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी। वहीं नगर क्षेत्र व सीमावर्ती क्षेत्र जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर सफल बनाया। नगर के लोगों को आजादी के महत्व के साथ साथ देश को आजाद कराने वीर शहीदों के बारे में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा सहित एसएसबी के जवान शामिल थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply