देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, किशनगंज।
सर्वप्रथम पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर समीक्षा की गई। भू-अर्जन परियोजनाआ अन्तर्गत भारत नेपाल सीमा सड़क परियोजना, अररिया-गलगलिया रेल लाइन परियोजना, जिलांतर्गत 4 लेन भारतमाला परियोजना, एनएच किशनगंज-बहादुरगंज सड़क मार्ग में अधिग्रहित होने वाली भूमि अर्जन, ठाकुरगंज-दिघलबैंक एनएच 327 ई (पैकेज 1), महानंदा बेसिन/सब बेसिन अंतर्गत फेज 2, रतवा नदी पर दांया/बांया तटबंध निर्माण में भू-अर्जन इत्यादि कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा संबंधित कार्यपालक अभियंता एवं प्राधिकृत एजेंसी (रेलवे) तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर तथा निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण करने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को तीनो प्रखंड टेढ़ागाछ, ठाकुरगंज, दिघलबैंक अंतर्गत जिन रैयतों का भुगतान लंबित है, में नियमानुसार भुगतान निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, संदीप कुमार, प्राधिकृत एजेंसी एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी संबंधित अंचलाधिकारी तथा संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
