• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

वर्दी पर वार, आरोपी डर से फरार।

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

  • सर्किल इंस्पेक्टर ने कहा, जल्द होगा गिरफ्तारी।

जिसके ऊपर शहर के कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी होती है। विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी होती है। अपराध मुक्त समाज बनाने की अहम भूमिका होती है। जो अपनी जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे जनता की सेवा में तैनात रहते हैं चाहे वह कड़ी धूप ही क्यों ना हों या फिर मूसलाधार बारिश की मौसम हो या कड़ी ठंड की मौसम हो अपने घर परिवार से दूर रहकर कड़ी मेहनत से जनता की सेवा में लगे हां जी हां हम बात कर रहे हैं खाकी वर्दी की।

मामला किशनगंज जिले के पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के छत्तरगाछ की है। जहां रात में ड्यूटी पर तैनात चौकीदारों पर सड़क पर ठेला लगाकर जाम करने का विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हीरा लगाकर सड़क जाम कर रहे बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्ति एवं अन्य लोगों को जब ड्यूटी पर तैनात चौकीदार बालू लाल राय ने विरोध किया तो आरोपी बिट्टू ने चौकीदार को जातिसूचक गाली गलौज करते हुए धक्का-मुक्की करने लगा और जान से मारने की धमकी दे दिया। जब चौकीदार बालू लाल राय अपनी जान बचाकर भाग रहे थे तभी आरोपी ने पीछे से जान मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया जिससे चौकीदार मौके पर बुरी तरह लहू लुहान होकर गिर गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस को आता देख मौके से आरोपी फरार हो गया। घटना को लेकर पीड़ित चौकीदार बाबू लाल राय ने आरोपी शम्स जमाल उर्फ बिट्टू के विरुद्ध पहाड़कट्टा थाना अध्यक्ष को एक आवेदन सौंपा है।

पहाड़कट्टा थाना में दिये आवेदन में बताया गया है कि चौकीदार बाबूलाल राय और चौकीदार शशि कुमार छत्तरगाछ में शुक्रवार रात को ड्यूटी पर तैनात थे।
इसी क्रम में ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क पर तकरीबन 12.05 बजे बदमाश प्रवर्ति के व्यक्ति सह मदरसा शिक्षक शम्स जमाल उर्फ बिट्टू सहित कई लोगों द्वारा मुख्य सड़क पर ठेला लगाकर सड़क को जाम कर रहा था। जब ड्यूटी पर तैनात बालू लाल राय इसका विरोध किया तो आरोपी बिट्टू ने चौकीदार को जाति सूचक गाली-गलौज करते हुए धक्का मुक्की करने लगे और जान से मारने की धमकी दे दिया। जब चौकीदार बालू लाल राय अपनी जान बचाकर भाग रहे थे, तो आरोपी ने पीछे से जान मारने की नीयत से चाकू से वार कर दिया जिससे चौकीदार बुरी तरह से लहुलुहान हो गया। इस घटना को लेकर लोगो में काफी दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है की जब स्वंय पुलिस सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें।

इधर कांड संख्या 74/22 दर्ज करते हुए सुनील कुमार पासवान सर्किल इंस्पेक्टर ठाकुरगंज, अर्राबाडी ओपी अध्यक्ष बाबू लाल राम, एएसआई अरविन्द यादव पुलिस बल के साथ नामजद अभियुक्त के घर छापेमारी किया। जिसमे अभियुक्त फरार पाया गया। घटना को लेकर सर्किल इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान ने बताया कि ड्यूटी के दौरान एक पुलिस कर्मी के साथ उपरोक्त घटना को अंजाम दिया गया है,अपराधी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर सलाखें के पीछे भेजा जायेगा। कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *