अंतर्राष्ट्रीय मानव व्यापार निषेध दिवस पर चाइल्ड लाइन के सदस्यों द्वारा गर्ल्स स्कूल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत चाइल्ड लाइन बहादुरगंज द्वारा +2 प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय बहादुरगंज में बच्चों के साथ मानव व्यापार पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें चाइल्ड लाइन टीम लीडर अर्जुन कुमार बसाक ने मानव व्यापार के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। खासकर सोशल मीडिया के माध्यम से किस तरह से भोली वाली लड़कियों को दलाल द्वारा ट्रैफिकिंग कर बहला फुसलाकर बाहर के प्रदेशों में ले जा कर बेच दिया जाता है।
जहां पर लड़कियों से देह व्यापार व अन्य कार्यों में लगा दिया जाता है। वही बच्चों को भी बहला फुसलाकर बाहर ले जा कर अंग प्रत्यारोपण सहित भीख मँगवाना ,बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी इत्यादि में लगा दिया जाता है। कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टीम सदस्य नजर इमाम, ऐसामउल हक विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश नाथ झा एवं सहायक शिक्षक मोती कुमार, नाजिश हसन, अबुल खैर ,अमित कुमार सिन्हा, कुमारी किरण झा भी मौजूद रहे।
सारस न्यूज टीम, बहादुरगंज।

Leave a Reply