• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज सोमवारी पर माॅर्निंग गश्ती के जरिए पुलिस रखेगी असमाजिक तत्वों पर नजर।

सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

रात्रि गश्ती व माॅर्निंग गश्ती के जरिए ठाकुरगंज पुलिस असमाजिक तत्वों पर निगेहबानी आरंभ की है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि सावन में मंदिर के आसपास भक्तों की भीड़ अधिक होती है। महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों तक पहुंचती है। जिसके कारण चैन स्नेचर गैंग व अन्य असमाजिक तत्वों की नजर उन पर रहती है। लोगों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए माॅर्निंग गश्ती आरंभ की गई है। घार्मिक स्थलों व अन्य स्थानों पर सादे लिवास में भी पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *