Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ प्रखंड में बारिश होने से किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ।

टेढ़ागाछ प्रखंड में रुक रुक कर हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी का माहौल है। किसान सुबह से हीं अपने अपने खेतों में धनरोपनी में दिनभर व्यस्त हैं। किसान का कहना है कि भगवान को आखिरकार किसानों पर दया बरस हीं गई। लोग पम्प सेट से धान में पटवन करके परेशान थे। उपर सरकार के तरफ से किसानों को कोई मदद नहीं दी जा रही थी। जिससे आर्थिक हालात किसानों की बिगड़ती जा रही थी। टेढ़ागाछ प्रखंड में झमाझम बारिश से किसानों में खुशी का माहौल है। विगत कुछ दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण किसान चिंतित थे। बताते चलें कि प्रखंड में रुक रुक कर दिन भर अच्छी वर्षा हुई है। किसान मयानन्द सिंह, भीम प्रसाद सिंह, माया नंद मंडल, सोहन लाल सिंह, बालेश्वर यादव, झड़ी लाल साह, हरि प्रसाद मंडल आदि किसान बताते हैं कि किसी तरह से खाने पीने योग्य धान की फसल हो हीं जाएगी। वहीं खेतों में धान की रोपनी कर रहे किसान धन रोपनी की गीत गाकर धान की रोपाई करते हुए दिखाई दिए। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि पन्द्रह दिन पहले अगर वर्षा होती तो और चार चांद लग जाता पर लम्बे इंतजार के बाद भी वर्षा होने से हम लोगों को इस बात की खुशी है कि अब हमलोग भुखे नहीं रहेगें खाने पीने योग्य धान ऊपर वाले की कृपा से जरुर हो जाएगी ऐसी उम्मीद करते हैं। किसानों की विभाग से मांग है कि समय पर यूरिया की उपलब्धता होती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *