सारस न्यूज़, नक्सलबाड़ी।
नक्सलबाड़ी: नक्सलबाडी़ ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों की कमी तथा एक्सरे अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके साथ ही चाइल्ड डॉक्टर भी नहीं है। इस संबंध में कृष्णकांत गोस्वामी , गोविंद मंडल ,प्रदीप साइबो, राजू साह, बिजय राय, अजय उरांव आदि ने बताया कि रात को सिर्फ एक डॉक्टर इतने बड़े अस्पताल के मरीजों को देखते हैं। डॉक्टर मरीजों को मेडिकल रेफर करने में माहिर है। नक्सलबाडी़ अस्पताल में जरा सी गंभीर बीमारी का रिस्क लेना नहीं चाहते हैं। जिसके कारण मरीजों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मौत हो जाती है।
इस संबंध में नक्सलबाड़ी बीएमओएच कुंतल घोष से फोन पर बात करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि डॉक्टरों की कमी तथा एक्सरे अल्ट्रासाउंड की कोई व्यवस्था नहीं है । लेकिन जल्द ही डॉक्टरों की कमी को पूरा कर लिया जायेगा। साथ ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड का भी व्यवस्था कर दिया जायेगा।
