• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिहार के सभी जिलों में वर्षा और वज्रपात का अलर्ट।

सारस न्यूज टीम, बिहार/पटना।

प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां जारी है। मंगलवार की शाम राजधानी समेत प्रदेश के बक्सर, औरंगाबाद, नालंदा, समस्तीपुर, कैमूर, अरवल, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर समेत अन्य जगहों पर मेघ गर्जन के साथ झमाझम वर्षा ने लोगों को राहत दी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी समेत राज्य के सभी जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है। वहीं इन जगहों पर मेघ गर्जन व वज्रपात को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *