बिहार के नालंदा में कोयले से लदी मालगाड़ी के लगभग 12 से 14 डिब्बे पटरी उतर गए हैं। घटना एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास की है। हादसे में 8 से 9 डिब्बे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कोयला लेकर मालगाड़ी झारखंड से दनियावां की ओर जा रही थी। इस दौरान एकंगरसराय रेलवे स्टेशन के पास यह घटना हो गई। घटना के बाद हुए जोरदार आवाज से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ आ गई है।
एकंगरसराय थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची है। यह घटना एकंगरसराय स्टेशन से उत्तर लगभग 200 मीटर पहले हुई है। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इधर, घटना कैसे हुई है इसके पीछे का क्या कारण है अभी नहीं पता चला है, जांच के बाद इसकी पुष्टि हो पाएगी।
सारस न्यूज़ टीम, सारस न्यूज़।

Leave a Reply