Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

पर्व में खलल डालने वाले असामाजिक तत्वों पर टेढ़ागाछ पुलिस की रहेगी पैनी नजर: धनजी, प्रशिक्षु दरोगा।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ।

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम व रक्षाबधन एव स्वतंत्रता दिवस संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बुधवार को टेढ़ागाछ थाना परिसर में राजस्व अधिकारी नजमुल हक एवं प्रशिक्षु दरोगा धनजी कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि एवं मोहर्रम कमेटी के लोग व गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक में शांतिपूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाये जाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु दरोगा धनजी ने कहा कि यहां हर पर्व त्यौहार मिलजुलकर सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाने की परंपरा रही है। हमें उस परंपरा को कायम रखना है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। किसी तरह की अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत उसकी सूचना प्रशासन को दें। अफवाह फैलाने वाले व्यक्ति पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। वहीं राजस्व अधिकारी नजरुल हक ने कहा कि मोहर्रम कमेटी के लोगों से कहा की तजिया जुलूस के सभी लाइसेंस धारियों से लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवेदन में तजिया व सिफड़ जुलूस का रूट चार्ट की जानकारी देने के लिए भी कहा। साथ ही रूट में कहीं कोई समस्या है तो उसकी जानकारी भी समय पर देने के लिए कहा ताकि प्रशासनिक स्तर पर भी रूट को वेरीफाई किया जा सके।

धनजी ने कहा कि मुहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सघन गश्ती के साथ चिन्हित जगहों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। पूर्व में टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में धवैली कर्बला, मटियारी कर्बला, बैगना कर्बला, कुट्टी गम्हरिया कर्बला, फुलवारी कर्बला, कास्त खर्रा कर्बला, भोरहा कर्बला, मुशहारा कर्बला, हाटगांव कर्बला व अन्य जगहों पर तजिया व सिफड़ जुलूस का आयोजन होता आ रहा है। सभी का सत्यापन किया जा रहा है। मौके पर राजस्व अधिकारी नजमुल हक प्रशिक्षु दरोगा धनजी कुमार, एसआई यमुना प्रसाद, एएसआई श्रीराम प्रसाद, कृषि पदाधिकारी उदय शंकर, जिला परिषद प्रतिनिधि अकमल शम्सी, सांसद प्रतिनिधि शौकत आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश गिरी, जदयू प्रखंड अध्यक्ष साहीद आलम, मुखिया संघ के अध्यक्ष तसनीम अतहर व सभी पंचायतों के मुखिया एवं सरपंच व जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवी ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *