• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सदर थाना पुलिस की कार्रवाही विदेशी शराब के साथ एक होम डिलीवरी ब्वॉय गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज कर भेजा गया जेल।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सदर थाना की पुलिस ने गुरुवार को धर्मगंज मोहल्ले से चार टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ एक होम डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मनोज मोदक धर्मगंज का रहने वाला है। यह कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अमर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक संजय यादव ने पुलिस बल के साथ की।पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी शराब की होम डिलीवरी करता है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर मे छापेमारी कर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है। वही पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के समक्ष कई बहाने भी बनाये। जिससे पुलिस को यह लगे की वह डिलीवरी ब्वाय नहीं है। जबकि पुलिस के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति शराब को बेचता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *