• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

खोरीबाड़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार।

विशेष संवाददाता, सारस न्यूज़, दार्जिलिंग।

खोरीबाड़ी: खोरीबाड़ी पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए महिला का नाम  श्यामली सिंह (31 वर्ष) है। वह खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र की निवासी बताई गई है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी थाना अंतर्गत चरणाजोत के पास गुप्त सूचना के आधार पर रानीगंज प्रभारी अनूप कुमार वैद्य के नेतृत्व में एक महिला को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से 20 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद की गई। जिसके बाद उक्त महिला को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर खोरीबाड़ी थाना लाया गया। खोरीबाड़ी पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद उक्त महिला के खिलाफ खोरीबाड़ी थाना में 261/2022 दिनांक 6/08/2022 यू/एस 21(बी)/22(बी) एनडीपीएस के एक्ट के तहत मामला दर्ज करने के बाद सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *