• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम जिले में 150 जगहों पर दण्डाधिकारी प्रतिनियुक्त लापरवाही नहीं बरतने का दिया निर्देश।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

आज मुहर्रम है। इसे शांतिपूर्वक मनाने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस अवसर पर विभिन्न मुहर्रम कमेटियों के द्वारा जुलूस और अखाड़े का आयोजन किया जाता है। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम एसपी ने आवश्यक गाइडलाइन जारी कर दिया है। चाक चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिले में 150 जगहों पर दण्डाधिकारी व पुलिस बल तैनात किए गए हैं। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है।

आपराधिक व अवांछित तत्वों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि घटना छोटी हो या बड़ी घटना की सूचना वरीय पदाधिकारियों को तत्काल दें। अधिकारियों को किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस में डीजे पर प्रतिबन्ध है। इसका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि असामाजिक तत्व ऐसे समय में अफवाह फैलाकर सद्भाव बिगाड़ने की ताक में रहते हैं। अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निदेश है।

इसके लिए साइबर सेल को 24 घण्टे सोशल मीडिया पर नजर रखने को कहा गया है। जिला मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। इसके साथ ही सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में भी नियंत्रण कक्ष कार्यरत रहेंगे। सभी बीडीओ, सीओ एवं एसएचओ को निरंतर भ्रमणशील रहने को कहा गया है। डीएम ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने के कारण जिला संवेदनशील है। हाल में देश के अन्य राज्यों में कुछ घटनाएं हुई है। जिसे लेकर विशेष सतर्कता की जरूरत है। बंगाल में कई घटनाएं हुई है। जिसका सीधा असर यहां भी पड़ने की संभावना बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भड़काऊ भाषण, टिप्पणी करने वालों पर भी नजर रखना अनिवार्य है।

ताकि किसी धर्म विशेष की भावना आहत नहीं हो। सुरक्षा के वरीय प्रभार में एडीएम जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रमोद राम को बनाया गया है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील डीएम श्रीकांत शास्त्री ने जिले वासियों से शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील किया है। साथ ही आमजनों से अफवाह से बचने की अपील भी किया है। उन्होंने कहा कि अफवाहों की पुष्टि संबन्धित थाना या नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *