• Fri. Feb 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का पंचांग 11 अगस्त 2022; जाने कैसी रहेगी आज की दिनचर्या।

कुंडली, जन्मपत्री, जातक विशेषज्ञ पंडित सुधीर कुमार आचार्य का पूरा प्रोफाइल और रिव्यु यहाँ देखें

राष्ट्रीय मिति श्रावण 20, शक संवत् 1944, श्रावण शुक्ल, चतुर्दशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2079। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 27, मुहर्रम 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अगस्त सन् 2022 ई॰।

सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। चतुर्दशी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

उत्तराषाढ़ नक्षत्र प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ, आयुष्मान योग अपराह्न 03 बजकर 31 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 10 बजकर 39 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार : श्री सत्य नारायण व्रत और रक्षाबंधन

सूर्योदय का समय 11 अगस्त 2022 : सुबह 5 बजकर 48 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 11 अगस्त 2022 : शाम 7 बजकर 3 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 11 अगस्त 2022 :

अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 53 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 51 मिनट से 7 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल शाम को 6 बजकर 55 मिनट से 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। रवि योग सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 अगस्त 2022 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 32 मिनट से 4 बजकर 25 मिनट तक। भद्रा सुबह 10 बजकर 38 मिनट से रात को 8 बजकर 50 मिनट तक।

आज का उपाय 11 अगस्त 2022 : भगवान कृष्ण को राखी बांधें और बर्फी का भोग लगाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *