• Thu. Sep 11th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नेहरू कॉलेज बहादुरगंज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर निकाली गई तिरंगा रैली।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज़, बहादुरगंज।

नेहरू कॉलेज बहादुरगंज इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा अभियान रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ० जमीरुल आलम ने छात्र छात्राओं को झंडा लहराते हुए घर घर तिरंगा रैली अभियान के लिए संथाल टोला सताल इस्तमरार बस्ती प्रचार प्रसार हेतु रवाना किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वंय सेवकों ने पूरे बस्ती में घूम घूम कर हर घर तिरंगा के लिए लोगों की जागरूक किया और बताया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराएंगे और आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ० सरताज सुभानी ने राष्ट्रीय तिरंगा जागरूक अभियान के महत्व को लोगों को बताया। जागरूकता रैली में कॉलेज के प्राचार्य और छात्रों के साथ साथ ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *